फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, बालिका जिंदा जली, लाखों के सामान जलकर राख

Mon, 16 Nov 2020 09:56 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई अगलगी की घटना में एक बालिका की जलने से मौत हो गई। इसके अलावा सात लोगों की झोपड़ी, मकान व दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में शनिवार की रात दीपावली पर्व मनाया जा रहा था। इसी बीच पटाखे की चिंगारी से अवध बिहारी राम की झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इसमें अवध बिहारी राम की आठ वर्षीय पुत्री कुमारी सोनम जिंदा जल गई। 


लपटों से सुरेंद्र राम, गिरधारी राम, सूरज राम, प्रवीण राम की झोपड़ियां और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। भीषण अग्निकांड में दो बकरियां भी जलकर मर गई। जिस समय आग लगी उस समय पीड़ित परिवार के पुरुष खेतों में रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर नरही थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा मौके पर पहुंचे। बता दें कि एक साल पहले भी इस बस्ती में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें