फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास लगी आग, दो घंटे लगे बुझाने में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। बलिया छपरा रेल खंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास खर पतवार (झाड़ियां) में अज्ञात कारणों से आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आग लगने से आसपास के इलाके में धुआं-धुआं हो गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास खरपतवार में आग लग गई। आग की धुआं और लपट ने विकराल रूप धारण कर लिया है और रेलवे लाइन समीप विद्युत खंभों के पास आ गई।
संयोग अच्छा था कि कोई ट्रेन उस वक्त नहीं गुजरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने खर पतवार में आग देखा। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर शिव सागर को दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को फोन किया।
विज्ञापन

थोड़े ही देर में आरपीएफ के उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और दमकल की बड़ी गाड़ी अपने दल बल के साथ पहुंच गए, लेकिन घटना स्थल तक पहुंचने का मार्ग नहीं था। जिसके कारण करीब आधा घंटा बाद फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पहुंच गईं।
आग ने खर पतवार को अपने आगोश में करीब 200 मीटर तक ले लिया। लोग बाल्टी से बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उसके बाद फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी पहुंची, लेकिन मार्ग नहीं होने के कारण दूर खड़ी हो गई।
उसके बाद छोटी गाड़ी पहुंची तब तक आग रेलवे स्टेशन के करीब पहुंच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। स्टेशन मास्टर शिव सागर ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें