फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : शार्ट सर्किट से लगी आग, चार रिहायशी झोपड़ियां राख, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने पाया काबू

Wed, 26 Mar 2025 11:52 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

रात के अंधेरे में अचानक चीख पुकार मच गई। अचानक लगी आग से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। उसमें रहने वालों ने भागकर जैसे तैसे जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
झोपड़ियां जलकर राख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में मंगलवार की देर शाम शार्ट सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां, भूसा का गोदाम सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी दिनेश्वर यादव पुत्र जगदीश यादव का परिवार झोपडी बनाकर अपना जीवन यापन करता था।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम शार्ट सर्किट से एक झोपडी में आग लग गई और देखते देखते उसकी तीन झोपड़ियों के साथ बगल के मनु यादव, विशेश्वर यादव, घुरबीगन यादव और महेश्वर यादव की झोपड़ियां और उसमें रखा समान फसल काटकर रखा भूसा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुलिस ग्राम प्रधान सहित भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया तब तक इन झोपड़ियों में रखा दैनिक उपभोग के सभी समानों के साथ फसल काटकर रखा अनाज भूसा पलंग चारपाई आदि समान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान डिम्पल गुप्ता ने बताया कि मैने एक सप्ताह का भोजन की व्यवस्था कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें