नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार चौहान बस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात मड़ई पर बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। मड़ई में बंधी बकरियों को आग से बचाने के लिए गए एक व्यक्ति की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव के चौहान बस्ती में उमाशंकर राजभर 45 मड़हे में अपनी बकरियों को बांध कर घर में सोने चले गए थे। इसीबीच देर रात मड़ई के उपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे मड़हे में आग लग गई। बकरियों के चिल्लाने की शोर सुनकर उमाशंकर बकरियों को बचाने के लिए मड़ई में घुस गए और बिजली के तार के चपेट में आ गए। बिजली के तार की चपेट में आते ही उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कील की तीन पुत्री व एक पुत्र है।