फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल व श्रृंगार की दो दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 16 Jun 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में कस्बे के पीसीओ तिराहा स्थित तेलिया पोखरा के समीप सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जूता-चप्पल एवं श्रृंगार सामग्री की दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। हादसे में लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया, जबकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बचा लिया गया।

विज्ञापन


क्या है मामला
जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के करीब 2:33 बजे स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी मकानों तक आग नहीं फैल सकी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: 'जा साढ़े तीन हजार रुपया दे दिहा, काम हो जाई', रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, डीआईओएस ने मांगा जवाब

बताया जाता है कि वार्ड नंबर 12 निवासी सुल्तान हाशमी और उनके भाई कई वर्षों से पीसीओ तिराहा पर जूता-चप्पल एवं सिंगार सामग्री की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। सोमवार शाम रोज की तरह दुकान बंद कर दोनों भाई घर चले गए थे। देर रात अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और कुछ ही देर में दोनों दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

अग्निकांड में जूता-चप्पल, सिंगार सामग्री, फर्नीचर, काउंटर, विद्युत उपकरण समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित व्यापारियों ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आग लगने के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस हादसे के बाद बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें