फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति, सास, ससुर सहित पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के दल छपरा गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। रेवती पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभावती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी के समय उनके पिता ने दो लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और आभूषण दिए थे। 26 जून को उनके पिता उनसे मिलने आए थे। ससुराल वालों ने बात-बात में उनके पिता को लाठी-डंडों से पीटा। जब प्रभावती बचाने गई, तो उन्हें भी मारा गया। आरोपियों में पति राजा राम साह, ससुर भृगु साह, सास इंदु देवी, देवर आशीष साह और एकनाथ साह शामिल हैं। रेवती थानाध्यक्ष राज केशर सिंह ने सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें