फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में उधारी के रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पहले पक्ष की ओर से गौवापार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के राजकुमार ने 38 हजार रुपये का सामान उधार लिया था।
29 जुलाई की शाम पांच बजे जब वह बकाया रुपये मांगने राजकुमार की दुकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद राजकुमार, पंकज गुप्ता उर्फ विजय कुमार, मुकेश, मंजीत और रंजीत ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मुकेश गुप्ता ने दर्ज कराई गई तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मुन्ना गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और दीपक गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की।
विज्ञापन

तहरीर में विजय कुमार मद्देशिया, राजकुमार गुप्ता, रजत गुप्ता और सुमन देवी को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने इस पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मुकदमों की विवेचना उपनिरीक्षक पवन निगम को सौंपी गई है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें