फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फसल कटाई, फायरिंग और मारपीट के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव से जुड़े वर्ष 2020 के एक विवादित मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला फसल कटाई, फायरिंग, मारपीट और कथित पुलिस लापरवाही से संबंधित है। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस अब पूरे प्रकरण की विवेचना कर रही है। कृपालपुर निवासी अश्विनी कुमार उपाध्याय ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 22 मार्च 2020 को मेरी सरसों और धनिया की खड़ी फसल कटवा दी गई। अगले दिन विरोध जताने पर नामजद लोगों ने घर पहुंचकर मारपीट कर फायरिंग की। पत्नी से अभद्रता और मारपीट की गई। प्रार्थी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और आरोपितों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया था।
अश्विनी कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में 11 नामजद आरोपितों, तत्कालीन थानाध्यक्ष तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की गई थी। न्यायालय ने अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें