फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार नामजद युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 अक्तूबर 2025 की सुबह खेत की ओर जा रही थी। आरोपियों ने अश्लील हरकत की। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता और भाई शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की और जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई। एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर न्यायालय की शरण ली गई। आरोपी शातिर किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पहले से ही पक्सो एक्ट के तहत एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।न्यायालय के कड़े रुख के बाद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें