फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 70 घंटे बाद आयुष के सीने से निकाली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के स्थानीय चट्टी पर सोमवार को देर शाम हुए गोलीकांड में आयुष सिंह (18) के सीने में लगी गोली 70 घंटे बाद ऑपरेशन कर शरीर से निकाली गई है। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। भरसौता गांव में आठ फरवरी को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो गांवों के किशोरों में विवाद हो गया था। दूसरे ही दिन भरसौता गांव निवासी आयुष सिंह के सीने में विपक्षियों ने गोली मार दी थी। वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। आयुष के पिता अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑपरेशन हुआ। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें