फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरी शादी करने पर स्टेशन मास्टर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। पंजाब जालंधर निवासी संदीप कौर की तहरीर पर मनियर पुलिस ने स्टेशन मास्टर पति रामकुमार वर्मा निवासी देवापुर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

संदीप कौर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति रामकुमार वर्मा मुझसे शादी करने के बाद दूसरी शादी कर रहा है। तिलक 30 नवंबर व शादी चार दिसंबर को है। पत्नी ने पति की दूसरी शादी पर रोक लगाने की मांग की थी। बताया था कि 17 नवंबर 2019 को जालंधर के रजिस्ट्रार के समक्ष रामकुमार से शादी की थी।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि जब वह पिलौर स्टेशन मास्टर के पद पर था और महिला स्टाफ नर्स थी। उससे ड्यूटी पर आते जाते समय रामकुमार वर्मा से नजदीकियां बढ़ीं। संदीप कौर ने अपने माता-पिता से उसका परिचय कराया। बाद में वह पति शादी करने से मुकरने लगा तो उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वह नौकरी से सस्पेंड हो गया। फिर उसके अनुनय विनय करने पर पहले मंदिर में बाद में जालंधर के रजिस्ट्रार के समक्ष शादी की। चार वर्ष से राम कुमार के साथ के जेजुरी में रह रही थी। 17 नवंबर को रामकुमार वर्मा ड्यूटी पर गया और तब से लौटकर नहीं आया। इस बाबत थाना प्रभारी मनियर कौशल पाठक ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें