फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनियर देसी शराब की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दुकान पर दूसरी शराब बेचने का वीडियो वायरल होने पर आबकारी अधिकारी ने मनियर बस स्टैंड स्थित देसी शराब की दुकान को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच चलने तक संचालन की अस्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

24 नवंबर को क्षेत्रीय लोगों का आरोप लगाया था कि देसी शाम की दुकान प्रतिदिन सुबह ही खुल जाती है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आबकारी विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर संदीप यादव ने छापा मारा। दुकान के अंदर झिल्ली में शराब बरामद हुई। इस पर उन्होंने दुकान को सीज कर दिया था। आबकारी अधिकारी ने प्रथम दृष्टया देसी शराब के प्रोपराइटर सुगंधी वर्मा का लाइसेंस निलंबित कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रक्रिया के तहत अस्थायी रूप से संचालन की जिम्मेदारी अजीत कुमार को दी गई। जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दुकान के संचालन की व्यवस्था कर दी गई है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें