फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना अनुमति खोदाई पर जल निगम पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। रेलवे स्टेशन परिसर के सामने जल निगम की ओर से बिना अनुमति कराए जा रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को आरपीएफ मऊ ने जल निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेसीबी जब्त कर ली।
विज्ञापन

जल निगम के कर्मी बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन चौराहा के समीप सड़क के किनारे खोदकर पाइपलाइन बिछा रहे थे। खुदाई के दौरान रेलवे का एक महत्वपूर्ण केबल कट गया। केबल कटने से सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम प्रभावित हुआ। रेलवे की तकनीकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत की। इस संबंध में आरपीएफ के एएसआई संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे जेई की तहरीर के आधार पर आरपीएफ मऊ में मामला दर्ज किया गया है। मौके से जेसीबी मशीन भी जब्त की गई है। जल निगम से बातचीत के बाद शनिवार से पाइपलाइन बिछाने का कार्य फिर से शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार रेलवे ने पहले भी जल निगम को अनुमति लेने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें