फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव निवासी महेश कुमार ओझा की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से बैरिया थाने में दो उपनिरीक्षकों समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मामला भूमि विवाद की शिकायत को लेकर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने से जुड़ा है। तिवारी के मिल्की निवासी महेश कुमार ओझा का गांव के ही गुड्डू शाह और मनोज शाह के साथ भूमि विवाद चल रहा है।
इस संबंध में उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के लिए उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने जांच के बाद विपरीत रिपोर्ट लगा दी, इसका मैंने विरोध किया। आरोप है कि तीन नवंबर 2025 को वह अपनी शिकायत लेकर बैरिया थाने पहुंचे, जहां मौजूद उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, दीवान जयकिसुन पाल, आरक्षी रिपुंजय और धर्मेंद्र ने अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए अपमानित किया और भविष्य में इस प्रकार की शिकायत न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महेश कुमार ओझा ने बताया कि सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर बैरिया थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि वादी की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें