फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भूमि पैमाइश के विवाद में हमला और महिला से छेड़खानी में 8 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में 23 मई को भूमि पैमाइश के दौरान हुए विवाद और एक महिला के साथ की गई बर्बरता के मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ हमला, छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खेवसर निवासी हरेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई की गई। मामले के अनुसार नायब तहसीलदार और कानूनगो की संयुक्त राजस्व टीम भूमि की नापी (पैमाइश) करने गांव पहुंची थी। पैमाइश को रोकने के लिए मनोज पाण्डेय, वेदप्रकाश, मारकण्डेय और श्रीनिवास पाण्डेय ने राजस्व टीम के सामने ही हरेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। बीचबचाव कर लोगों ने मामले को शांत कराया।
उसी दिन दोपहर में जब पीड़ित हरेंद्र सिंह के भाई व सरकारी शिक्षक हरनाम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से बलिया जा रहे थे। पचविगहवा खरौनी हनुमान मंदिर के पास दूसरे पक्ष के चार अन्य आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। चितरंजन सिंह, सचितानन्द सिंह, दिव्य आदित्य और विक्की पाण्डेय ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा। जब पत्नी ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने अपमानित कर छेड़खानी की। शिक्षक के पास मौजूद जनगणना के सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आठों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें