फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क जाम करने पर 10 नामजद, 50 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव में 27 जनवरी को विक्की की हुई मौत के मामले में सड़क जाम करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने इब्राहिमपट्टी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सड़क जाम करने वाले 11 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर प्राथमिकता व जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था। इससे छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा था। वहीं, विक्की की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस टीम शव फंदे पर पर लटका मिला उसके सामने के अस्पताल गेट व आसपास के दुकानों व बैंक में लगे सीसी कैमरे को खंगाला और मोबाइल कॉल खंगालने में जुटी है।
इब्राहिमपट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सरीमन सोनकर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर में भीमपुरा-इब्राहिमपट्टी मार्ग से नहर पुलिया के पास विक्की पटेल की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। इसमें अभिषेक चौधरी निवासी रामपुर टिटही थाना दुबहड़, रजनीश चौधरी, भुल्लन शर्मा, रिवेश पटेल, मनोज कुमार, पिंटू कुमार निवासी खूंटी, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार, अंकित पटेल व 50 अज्ञात लोगों ने सामान और ठेला खड़ा करके आवागमन बाधित कर सड़क जाम कर दिया। इससे छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

इससे एबुलेंस तक को नहीं निकले दिया। जाम में फंसे वाहनों में सवार बच्चे पानी व दूध के लिए परेशान हुए थे। जाम करने वालों को काफी समझाने बुझाने के बावजूद पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जाम से नहीं हट रहे थे।
थाना प्रभारी दुर्गेश गोंड ने बताया कि सड़क जाम से आवागमन प्रभावित होने से काफी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस मामले में 10 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें