मनबढ़ युवक ने किशोरी के सिर्फ चेहरे पर कई वार किए हैं। इससे लगता है कि काफी नफरत से वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का भी बताया जा रहा है। इससे पहले भी वह दहेज हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।
परिजनों से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भूषण वर्मा, सीओ बांसडीह