फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, शराबबंदी की मांग की

Sat, 29 Feb 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
साहोडीह गांव में राजभर परिवार से मिलते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया के साहोपुर में पिछले दिनों हुई सड़क हादसे में एक ही खानदान के चार लोगों की मौत के बाद शनिवार को युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह साहोडीह गांव में पहुंचे और बजरंगी राजभर से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आर्थिक मदद करते हुए हर संभव सहयोग का वादा किया।

उन्होंने बारी-बारी अनिल राजभर, अखिलेश राजभर, मंटू राजभर एवं मनोज राजभर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा की सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कारण आए दिन सड़क हादसे और लोगों की मौत हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए सरकार को अविलंब शराब बंदी की घोषणा करनी चाहिए। युवा चेतना गरीब, वंचित और असहाय लोगों की सहायता कर रही है। हमारी लड़ाई ही गरीब को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें