फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सीमा सुरक्षा बल गोरखपुर में तैनात एवं अवकाश पर आए दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष सिंह की शनिवार को दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अन्त्य परीक्षण के बाद रविवार को शव विभाग की गाड़ी से उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव दरवाजे पर पहुंचते ही सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गई। रुदन क्रंदन शुरू हो गया। शव को सती घाट लाकर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्राद्ध आदि के लिए विभाग से एक लाख रुपये नगद परिवार को दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क दुर्घटना में मृत सीमा सुरक्षा बल के जवान संतोष सिंह के शव रविवार को शव घर पहुंचते पूरा गांव उमड़ पड़ा। महिलाएं दहाड़े मार रोने लगीं। वहीं उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई। शव अंतिम संस्कार के लिए सती घाट ले जाया गया। सती घाट पर देशभक्ति गीत के साथ जवानों ने लगभग 250 मीटर शव यात्रा में भाग लिया। 22वीं वाहिनी महाराष्ट्र से आए जवानों ने शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र सूरज सिंह ने नम आंखों के साथ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें