फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खून देकर पुलिस इंस्पेक्टर ने बचाई लड़की की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली के क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर संजय शुक्ला को सोशल मीडिया पर जब ये जानकारी मिली कि जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में बेड नंबर 27 पर भर्ती बांसडीह तहसील के सुल्तानपुर गांव निवासी लड़की सोनम सिंह को ओ पॉजीटिव ब्लड की आवश्यकता है। रविवार को इमरजेंसी में पहुंच गए।
विज्ञापन


इलाजरत लड़की को एक यूनिट ब्लड डोनेट किया। इंस्पेक्टर शुक्ला कई महानगरों में अपनी सेवा दे चुके हैं। इन दिनों शहर कोतवाली में हैं। एक व्हाट्सएप पर मदद की अपील सूचना प्रसारित होने पर वह तुरंत जिला अस्पताल में पहुंच गए। बिना पूछे जिस बच्ची के शरीर में खून नहीं था, उन्होंने तुरंत अपना खून डोनेट किया है। कई लोगों ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें