फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के चकिया गांव में छोटे बच्चे की शौच को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो ही हालत चिंताजनक है। घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक पक्ष का एक छोटा सा बच्चा रास्ते पर शौच कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर व लाठियां चलने लगीं। मारपीट में सुदामा राम (85), उदय बहादुर राम (55), धर्मदेव राम (30), रानी देवी पत्नी धर्मदेव राम (27) व किशुनदेव राम (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उदय बहादुर राम व धर्मदेव राम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें