फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी में साड़ी के लिए दाेनों पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के पचरूखा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित एक विवाह समारोह मांगलिक गीतों के बीच डाल की साड़ी के लिए वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। वधू पक्ष की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। शादी भी टूट गई।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी अजय गोंड अपनी पुत्री निक्की की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर निवासी विशाल पुत्र पवन गोंड के साथ करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। विवाह की रस्में चल रही थीं, तभी डाल पर चढ़ाई जाने वाली साड़ियों की संख्या कम होने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद और तनाव बढ़ता देख वधू के पिता अजय गोंड ने अपनी बेटी निक्की को तुरंत घर भेज दिया और शादी करने से मना कर दिया।
यह बात वर पक्ष को नागवार गुजरी। हमले में कन्या की मां उमरावती (50), भाई जीतनाथ (20), बहन रीता (25), बहन लक्ष्मी (30), लक्ष्मी का पुत्र कृष्णा (9) जख्मी हो गए। रेवती पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रीता, उमरावती, जीतनाथ और लक्ष्मी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पिता अजय ने कहा कि मारपीट के दौरान उनकी दोनों विवाहित बेटियों का मंगलसूत्र और बेटे के गले से सोने की चेन छीन ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें