फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : बुखार का कहर, मौसम में बदलाव से वायरल की चपेट में आ रहे लोग, ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 20 Feb 2025 06:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मौसम के बदलाव से बलिया की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन डेढ़ सौ तक आने वाले मरीजों से चिकित्सा महकमा हलकान है। बताया जा रहा है कि दिन और रात के तापमान का अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। चिकित्सा महकमा लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहा है।
 
विज्ञापन
अस्पताल की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम में अस्पतालाें में मरीजाें की संख्या बढ़ी है। सीएचसी सोनबरसा के ओपीडी में प्रतिदिन 110 से 150 तक मरीज सर्दी, खांसी व बुखार के पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को 150 मरीज सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचे। उधर, जिला अस्पताल इलाज कराने आई सोनबरसा की निवासी आशा देवी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण तीन दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था।

विज्ञापन


चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। गोपालनगर निवासी अमरजीत कुमार ने बताया कि हाथ-पैर में दर्द व बुखार है। कोटवां के रहने वाले दिलीप गुप्ता ने बताया कि दिन में खेत में काम करने के दौरान बीमार पड़ गए।सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि मौसम के मिजाज में हो रहे परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम समेत अन्य बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें