कुंवर सिंह पीजी कालेज में फीस वृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र।
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क में वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने धरना दिया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन जबतक की फीस वृद्धि वापस नहीं ले लेता तबतक धरना चलता रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री आशुतोष ओझा ने कहा कि हम गरीब छात्रों पर फीस वृद्धि लागू नहीं होने देंगे। हम छात्रों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
पूर्व उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि आए दिन कालेज प्रशासन फीस में बढ़ोत्तरी कर गरीब छात्रों हक से खिलवाड़ कर रहा है। छात्रों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। कॉलेज के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि हम अपने छात्रों की हकतलफी नहीं होने देंगे। छात्रनेता अभिषेक कुमार यादव ने कहा कि अभी जनपद बाढ़ की विभीषिका से उबर भी नहीं की स्नातकोत्तर कक्षाओं में भारी फीस की वृद्धि कर दी गई।
यह ठीक नहीं है। इस मौके सुशील सिंह, भैया अमित सिंह, जावेद कमर खां, आशीष सिंह, भानू पांडेय, परशुराम यादव, खुर्शीद अली, सुमीत श्रीवास्तव, धीरज वर्मा, रवि वर्मा, चंदन जायसवाल, अजय यादव, ऋषभ शुक्ला, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।