मनियर थाना क्षेत्र के नौका गांव गांव गहरे पानी दो वर्षीय बालक के डूबने की आशंका पर बालक की तला
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के नौका गांव में सरयू नदी में दो वर्षीय बच्चे के डूबने की आशंका पर शनिवार को एनडीआरएफ टीम ने तलाश में लगी रही।
नौका गांव निवासी राजमंगल बिंद का दो वर्षीय पुत्र निशांत बिंद शुक्रवार की सुबह घर के बाहर ही खेल रहा था। अचानक दरवाजे से गायब हो गया। घर की महिलाएं जब बाहर निकली तो बच्चों को दरवाजे पर नहीं पाया। खोजबीन के बाद पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका जताई कि दरवाजे से 50 मीटर की दूरी पर सरयू नदी की ओर कहीं न बालक चला गया हो।ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजबीन कराई। थाना प्रभारी कौशल पाठक ने कहा कि अपने स्तर पर जांच पड़ताल की गई।
वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में 35 सदस्यों की टीम सरयू नदी में सुबह से पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद भी बालक का कहीं पता नहीं चला। चार बहनों में एकलौत भाई की खोजबीन के बाद भी नहीं पता चलने पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। रक्षा बंधन पर छोटे भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने वाली बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों को आशंका है कि बालक के साथ अनहोनी की आशंका है। घर से रोटी लेकर निकला बालक को कुछ लोग रोड पर बंधी बकरी को रोटी खिलाते हुए देखा था। उसके बाद उसका पता नहीं चला सका। बेटे को याद कर बार-बार रिंकू देवी बेहोश हो जा रही है। घर के पास बाढ़ आने से नदी बह रही है।