फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंदर के डर से छत से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र में बंदर के हमला से मृतका मानिक छपरा मिर्जापुर गांव गायत्री देवी। फाइल फोटो, परि
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के मानिक छपरा मिर्जापुर गांव में शनिवार को छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैलाने गई गायत्री देवी (55) को बंदर ने दौड़ा लिया। भागने में छत से गिरकर वह घायल हो गईं। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गायत्री देवी घर के कपड़ों को धोकर सूखने के लिए छत पर फैलाने गई थीं, उसी दौरान छत पर बैठे बंदर ने दौड़ा लिया। भागने के दौरान वह छत से नीचे गिर गईं। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम गायत्री देवी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव वाराणसी से गांव लाया गया। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है।
तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। गायत्री देवी की अंत्येष्टि गंगा तट पर की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा गांव बंदरों के आतंक से परेशान है। बंदरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग व तहसील के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें