फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 17 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बुधवार को नगर में विभिन्न मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला। रिटेल में एफडीआई, आनलाइन ट्रेडिंग और वायदा कारोबार के साथ ही जीएसटी का विरोध किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ टाउन हाल पहुंचा। वहां पर व्यापारियों ने सभा की।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को देश हित, राज्य हित, व्यापारी और जनहित में आनलाइन ट्रेडिंग, वायदा कारोबार बंद करना चाहिए। एक लाख के सामान के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो 22 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर देश के व्यापारी प्रदर्शन करेंगे और संसद भवन का घेराव करेंगे। जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम कम हुआ है। लेकिन देश में पेट्रोल महंगा होता जा रहा है। देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, बावजूद ऊपर से सेवा कर 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया।
विज्ञापन


कहा कि आज देश में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन युवाओं के भविष्य को लेकर कोई योजनाएं नहीं बन रही हैं। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, प्रयाग चौहान, विनोद गुप्ता, मनोज राय, अनिल गुप्ता, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता, अशफाक अहमद, चुना गुप्ता, झमन सिंह, बृजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, रामजी सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें