फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र के मैरिटार चौराहे के समीप सोमवार को सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल पिता संजय प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र रितिक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी संजय प्रसाद (50) अपने गांव से पुत्र रितिक (19) के साथ सिकंदरपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मैरिटार चौराहे से आगे उनकी बाइक बांसडीह कस्बे के वार्ड 14 निवासी सिंटू तिवारी की बाइक से टकरा गई। घटना के बाद पिता-पुत्र घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सिंटू को मामूली चोटें ही आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया। संजय प्रसाद छाता इंटर काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें