फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता की मौत

Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित अवध ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देरशाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां पिता की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देरशाम बाइक सवार तेल लेने के लिए पंप पर जा रहे थे। इसी बीच मांझी से जिला मुख्यालय की ओर जा रही ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोकटी थाना क्षेत्र के करनछपरा निवासी अवधेश (55) तथा उनके पुत्र मंतोष सिंह(23) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां अवधेश सिंह की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की खबर मृतक के घर पहुंचते ही रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। वहीं ट्रक चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें