फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म: शौहर बोला- रात गई बात गई, अब घर से निकल जाओ; लाऊंगा दूसरी औरत

Mon, 07 Oct 2024 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसका ससुर शादी के बाद से ही उस पर गंदी निगाह रखता था। पति के न रहने पर उसने अपनी हैवानियत दिखा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में बेटे से जबरन तलाक दिलाने की धमकी देकर ससुर द्वारा बहू के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ससुर ने बहू के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी धमकी दी कि यदि बात बाहर गई तो उसे तलाक देकर घर से निकाल देगा।

विज्ञापन


पीड़िता ने इस मामले में नगर कोतवाली में ससुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रख रहा था। शुरू से ही वह घर के अंदर उसके साथ अश्लील इशारे और हरकतें करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप
पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे। तभी ससुर उसके कमरे में जबरन घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अप्राकृतिक संबंध भी बनाया।

पीड़िता ने उक्त घटना की शिकायत जब अपने पति से की तो वे और उनका पूरा परिवार उल्टा उस पर ही दबाव बनाने लगे। इस बात की धमकी बराबर देने लगे कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुम्हें इस घर में रहने नहीं दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। जिससे पीड़िता ने कहीं शिकायत नहीं की और चुप होकर सबकुछ सहती रही।

कुछ दिन बाद जब वह मायके आई और पूरी बात अपनी मां को बताई। इसी बीच पता चला कि उसके ससुराल के लोग उसके पति की दूसरे निकाह की तैयारी कर रहे हैं। पीड़िता मजबूर होकर इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें