करीब सवा साल की दुधमुंही बच्ची के पालन-पोषण के साथ ही घर के खर्च का जिम्मा अपने सिर पर उठा लिया। हालांकि भूमिहीन होने के कारण कमलेश के सामने विकल्प भी सीमित थे। लेकिन बुलंद हौसलों से उसने किराया पर ई-रिक्शा लेकर चलाने का निर्णय किया और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।
बता दें कि कमलेश की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी सहतवार थाना क्षेत्र में हुई थी, जिससे एक लड़का व एक लड़की है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के कारण पत्नी बच्चे सहित दिल्ली में रह रही है। दूसरी शादी सावन छपरा में हुई थी। यह विवाह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और मतांतर होने के कारण संबंध विच्छेद हो गया।
तीसरी शादी रेवती से हुई थी, जो पत्नी मंदबुद्धि थी। उसने करीब सवा साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन होनी ने यहां भी कमलेश का साथ नहीं छोड़ा और करीब 8 महीने पहले छपरा से इलाज कर लौटने वक्त गौतम स्थान स्टेशन के पास तीसरी पत्नी की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई।
तब से कमलेश ने भाड़े का एक ई रिक्शा लेकर बच्ची को पेट पर बांधकर चला रहा है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।