फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से टकराकर व्यवसायी भाई गिरे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक से निमंत्रण कर लौट रहे बक्सा व्यवसायी भाई छुट्टा पशुओं की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को घायलों को मऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ेलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरवांरत्ती पट्टी निवासी मनोज ठाकुर (40) पुत्र कपूर चंद ठाकुर की भीमपुरा बाजार में बक्सा व आलमारी की दुकान है। उनका छोटा भाई भी उसी व्यवसाय में जुड़ा हुआ है। मनोज अपने छोटे भाई हेमंत ठाकुर को बाइक से लेकर तिरनई गांव में निमंत्रण पर गए थे। देर शाम वहां से लौट रहे थे। गोबरहां गांव के पास सड़क पर अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। जिससे टकरा कर दोनों भाई सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात्रि इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव जब गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें