तंग आकर किशोरी ने 13 जनवरी को सारी बातें अपने माता-पिता को बताईं। किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में युवक और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉस्को एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने आरोपियों को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।