फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की रिहाई के लिए उपवास

Tue, 16 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के लिए सवरूबांध ढाले पर हुए धरना-प्रदर्शन में छात्र नेताओं पर हुए मुकदमे के विरोध में शहर में जहां एक तरफ जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया, वहीं शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठकर छात्रनेताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन


टाउन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला फूंका  गया। इस दौरनान छात्रों ने कहा कि छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा करने और उन्हें गिरफ्तारी से छात्रों में उग्र भावना उत्पन्न हो रही है। जल्द से जल्द जिला प्रशासन इसका समाधान नहीं करता है तो छात्र सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर रणवीर सिंह, चंदन यादव, कृष्णा बाबू, प्रिंस पाठक, रीतेश  यादव, बृजेश यादव, झिंगन सिंह आदि रहे। वहीं चौक स्थित शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष भाजपा नेता एवं सतीशचंद्र  कालेज के पूर्व अध्यक्ष आनंद स्वरूप शुक्ल ने निर्दोष छात्रों के रिहाई को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन


कहा कि छात्रों पर फर्जी मुकदमा लादा गया है। प्रशासन छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह,  अवध नारायण तिवारी, अमृत सिंह डिंपल, राकेश मोहन यादव, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें