फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द मिलेगा भूमि का मुआवजा: सीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के 727 बी योजना से संबंधित लंबित भूमि मामलों के निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। सीआरओ ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा जल्द मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में तहसील के सभी लेखपालगण को निर्देशित किया गया कि वे अवशेष किसानों से संबंधित भूमियों के भुगतान के लिए आवश्यक पत्रावलियां जल्द तैयार कर भूलेख कार्यालय में प्रस्तुत करें। मुख्य राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी किसान को सरकारी भूमि अथवा 132 नंबर भूमि का भुगतान किया जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल की होगी। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना को प्राथमिकता पर रखते हुए अवशेष किसानों का भुगतान कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने किसानों के लंबित भुगतान के कारणों की समीक्षा भी की और कार्य में गति लाने के लिए रणनीति तैयार की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें