फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसानों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले में 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऑफिसर्स क्लब में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में परंपरागत खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि एवं उससे जुड़े सहयोगी विभागों के किसान सहभागिता करेंगे। सम्मानित होने वाले किसानों में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग और गन्ना विभाग से जुड़े किसान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के रूप में किया जा रहा है।
किसान मेले में विभिन्न विभागों की ओर से अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक विभाग से 25-25 प्रगतिशील किसानों की सहभागिता के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और आधुनिक व परंपरागत कृषि तकनीकों से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें