फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय की तिथि बढ़ाने को लेकर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। विपणन विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर बुधवार को गेहूं क्रय की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की खबर पर एसओ गड़वार सहित एसओ सुखपुरा पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजेश यादव एवं गुलाब चन्द्रा को किसान नेता अखिलेश सिंह ने किसानों की मांग संबंधी ज्ञापन दिया। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया किया कि आपकी मांग शासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन किसान धरना खत्म करने के मूड में नहीं दिखे। धरने पर बैठे किसानों से सूबे के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने फोन पर वार्ता की। भरोसा दिया गया कि मांग पर शासन से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बावजूद देर शाम तक किसानों का धरना खत्म नहीं हुआ। किसान जिद पर अड़े रहे कि जब तक हमारी क्रय केन्द्र पर गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली का गेहूं क्रय नहीं हो जाता हम लोग धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें