जयप्रकाश नगर। वर्षों से बकुल्हा संसार टोला बांध पर रह रहे कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन द्वारा पट्टे का मूल प्रमाण पत्र तो दे दिया गया, लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिलवाया गया।
कांग्रेस नेता विनोद सिंह मंगलवार को कटान पीड़ितों को लेकर तहसील पर अनशन किया। बुधवार की दोपहर सिंह ने चांददीयर चौराहे पर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर कटान पीड़ितों के साथ बैठक की। इसमें कटान पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावा में वर्ष 2013-14 में सरयू नदी ने 350 परिवारों को बेघर कर दिया जो विवश होकर बकुल्हा संसार टोला बांध पर उसी समय से निवास करने लगे। बताया कि 2016 में कटान पीड़ितों को पट्टा दिलवाने की लड़ाई की शुरुआत की जिसमें तहसील प्रशासन ने कटान पीड़ित 152 लोगों की सूची तैयार कर उन्हें पट्टा का मूल प्रमाण पत्र भी सौंप दिया, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं दिलवाया गया। इस मौके पर पारस नाथ, राजेन्द्र, बेचन सिंह, दयाशंकर यादव, मिथिलेश, मदन चौधरी, विजय चौधरी, पुनीत चौधरी व योगेंद्र आदि रहे।