फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून बारिश से किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्री मानसून बारिश शुक्रवार की शाम से ही रुक-रुक हो रही है। इसको देख किसान खुश हैं। उधर, बारिश के कारण नगर के कई सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून बारिश बताया है और अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी के बीच शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम का तेवर बदल गया है और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। यह रिमझिम बारिश रुक-रुक शनिवार को भी पूरे दिन होती रही। इसके चलते नगर के कई मार्गोँ पर कीचड़ व बने गड्ढों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यह बारिश खेती किसानी के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बारिश के बाद खासकर धान की खेती करने वाले किसानों में खुशी है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज आदि उपलब्ध कराने के लिए सभी ब्लॉक गोदामों पर इंतजाम किया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर: शनिवार की दोपहर हुई बारिश के बाद जहां मौसम काफी खुशनुमा हो गया। वहीं कस्बे में जगह-जगह पानी लगने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। झमाझम बरसात के चलते नगर के कई मोहल्लों की स्थिति काफी नारकीय हो गई है। जलालीपुर से पुलिस चौकी जाने वाले रोड की स्थिति काफी खराब हो गई है। नाली निर्माण का कार्य चलने की वजह से एक तो पहले ही स्थिति काफी खराब थी। वहीं बारिश ने स्थिति को खराब बना दिया है। इसी प्रकार हॉस्पिटल जाने वाली सड़क पर पानी लगने की वजह से मरीजों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तहसील गेट के सामने भी पानी लग गया है। गनीमत रही कि महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से तहसील की छुट्टी थी, अन्यथा फरियादियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।
आज पूर्वी उप्र में मानसून दे सकता है दस्तक
नरहीं। दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को बिहार में प्रवेश कर गया और अगले 24 घंटे में पूरे बिहार को कवर करने के बाद रविवार को मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देने की प्रबल संभावना जताई गई है। जबकि जनपद में मानसून प्रवेश कर चुका है और हल्की-फुल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को बिहार में प्रवेश कर गया और अगले 24 घंटों में मानसून पूरे बिहार को कवर करने के लिए स्थितियां अनुकूल है। इस वर्ष मानसून का आगमन अपने सामान्य समय 13 जून से एक दिन पहले बिहार में हो गया है। जबकि पटना में मानसून की सामान्य तिथि 16 जून है। पिछले 15 वर्षों के दौरान बिहार में सबसे पहले मानसून का दस्तक आठ जून 2008 को हुआ था। इसके बाद मानसून 20 जुलाई के बाद ही दस्तक देता रहा, लेकिन इस साल पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। मानसून अपने समय से एक दिन पूर्व ही बिहार में दस्तक दे दिया है। मौसम विभाग पटना ने पूर्वानुमान जताया है कि इस साल जून महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 22 तक आ सकता है मानसून: डॉ. पाठक
बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य एवं खगोलविद् डॉ. गणेश पाठक ने शनिवार को कहा कि मानसून पूर्व बादलों एवं वर्षा का आगमन प्राय: मानसून आने से सात से नौ दिन पूर्व हो जाता है। इस परिप्रेक्ष्य में यदि देखा जाए तो लगभग पांच दिनों पूर्व से मौसम में स्थानीय विक्षोभों से हो रहे परिवर्तन के कारण उमस भरे वातावरण में जो बादल छाए थे और वर्षा हुई थी, उसका स्वरूप अब बदल गया है और अब पूर्वी हवा का आगमन झोकों के साथ शुरू हो गया है, जिसके साथ ही साथ घने बादल भी पूरे आसमान में आच्छादित हो गए हैं और फुहार युक्त वर्षा भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि यदि देखा जाए तो ये सभी लक्षण मानसून पूर्व आने वाले बादलों एवं वर्षा के आगमन का संकेत है, जिसे प्री मानसून वर्षा कहा जाता है। यदि यह क्रम बना रहा और पूर्वी हवा की गति बरकरार रही तो पूर्वी हवा के झोकों के साथ मानसून पूर्व वर्षा का आगमन जिले में भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें