फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंडल में गेहूं पंजीयन कराने में बलिया के किसान और बंटाईदार सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों की गेहूं की फसल अभी खेतों में लहलहा रही हैं। इधर, किसान अपनी उपज को क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पंजीयन कराने में जुटे हैं। आजमगढ़ मंडल में बलिया जिला पंजीयन में सबसे आगे है। इसमें जिले के बंटाई पर खेती करने वाले किसान भी पंजीयन कराने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के बलिया, मऊ व आजमगढ़ जिले के 22571 किसान अभी तक पंजीयन करा चुके हैं। इसमें बलिया के 8694 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इसमें बंटाईदार आजमगढ़ 24, बलिया 113 और मऊ में 26 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए आवेदन दिया है।
मंडल में 143 बंटाईदार किसानों ने पंजीयन कराया है।
एक मार्च से गेहूं क्रय केंद्र चालू करने की घोषणा शासन ने की है। हालांकि अभी गेहूं की फसल तैयार होने में समय लगेगा। एक मार्च से क्रय केंद्र सक्रिय हो जाएंगे। सरकार ने गेहूं की खरीद कीमत इस बार 150 रुपये अधिक तय किया है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें