फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में किसान, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने केंद्रीय नेेतृत्व के आवाह्न पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई है। उनका कहना था कि देश के जवानों व किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली योजना है।
विज्ञापन

किसानों ने शुक्रवार को अग्निपथ विरोध दिवस मनाया है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह सरकारी खर्चे से देशी विदेशी कंपनियों के लिए निजी सेना बनाने की योजना है। इस प्रकार से समाज का सैन्यीकरण तथा सेना का राजनीतिकरण होगा। यह लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा। मोर्चा के नेताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपने आंदोलन को धैर्य और अनुशासन के साथ जारी रखें। तोड़फोड़ और हिंसक गति विधियों से खुद को बचाएं ताकि सरकार को आंदोलन के दमन व बदनाम करने का बहाना ना मिले। इस दौरान किसान नेता जनार्दन सिंह, लक्ष्मण पांडेय, रामजियावन यादव, शैलेष सिंह, पीएन राय, राघवेंद्र को हाउस अरेस्ट करने की कार्रवाई की मोर्चा के नेताओं ने भर्त्सना किया। ज्ञापन सौंपने वालों में रामकृष्ण यादव, तेजनारायण, बलवंत सिंह, संतोष सिंह, गजेंद्र कुमार सिंह, लालू तिवारी, सूर्यप्रकाश सिंह, विक्रांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें