फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री : प्रदेश रैंकिंग में जिला 18वें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की पीएम सम्मान निधि भी रुक सकती है। प्रशासन ने इसके लिए जनसेवा केंद्रों के अलावा तहसील, ग्राम पंचायत व ब्लाॅक स्तर पर भी सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

अब प्रतिदिन 3 से 4 हजार फॉर्मर रजिस्ट्री होने लगी है। इससे प्रदेश में जिले की रैंक में काफी सुधार हुआ है। फार्मर रजिस्ट्री करने में प्रदेश में जिले ने 18वां स्थान पाया है। एक सप्ताह पहले जिले का स्थान 62वां था। शनिवार को 9.25 प्रतिशत किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जिले में 3.26 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। 28527 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। करीब 2.98 लाख किसानों का होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें