फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : बयानबाज ओमप्रकाश, यूपी के मंत्री ने हनुमानजी को बताया राजभर, मचा राजनीतिक घमासान

Sat, 28 Dec 2024 05:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मंत्री ओमप्रकाश राजभर फिर से बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं और वासुदेवा गांव में सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इन्होंने इस दौरान मंच से संबोधन दिया और कहा कि हनुमान जी राजभर जाति के हैं। इसे लेकर बकायदा तथ्य भी दिए हैं। 
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चितबड़ागांव क्षेत्र के वासुदेवा गांव के मुख्य द्वार पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों से फिर सुर्खियां बटोरीं। भगवान हनुमान की जाति बताई। कहा कि हनुमानजी राजभर हैं। राजभर जाति में पैदा हुए। आज भी लोग राजभरों को भर (बानर) कहते हैं।

विज्ञापन

 
इससे पहले सुभासपा की ओर से आयोजित भूमि पूजन समारोह में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि गरीब तबके के लोग जिनके मिट्टी का मकान हैं, अभी तक आवास नहीं मिला है, उन्हें बहुत शीघ्र ही आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


अरविंद राजभर, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, बालेश्वर राजभर, लाल बदन, हीरालाल राजभर, सुग्रीव राजभर आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें