फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बांसडीह तहसील में 45.24 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह तहसील में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमी गति से चल रहा है। तहसील क्षेत्र के कुल 77432 किसान लाभार्थियों में से अब तक 33478 किसानों का पंजीकरण ही हो पाया है, जो कुल लक्ष्य का केवल 45.24 प्रतिशत है। बाकी 43954 किसान पंजीकरण के लिए किसान सेवा केंद्र और लेखपालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण दिन के समय साइट काम नहीं कर रही हैं। जनसेवा केंद्र संचालकों के अनुसार रात में कुछ समय के लिए साइट कार्य करती है लेकिन यह समय बड़ी संख्या में किसानों के पंजीकरण के लिए पर्याप्त नहीं है। उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में हो रही देरी का प्रमुख कारण राजस्व अभिलेखों में हुए नामांतरण की बावजूद पोर्टल पर पूर्व के खातेदारों का नाम प्रदर्शित न होना है।
गत 2 वर्षों में हुए नामांतरण के बाद भी नए खातेदारों के नाम पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। इससे किसानों को पंजीकरण करने में अथवा कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें