फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 11 लाख खर्च, छह वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के पड़री ग्राम पंचायत में पंचायत भवन 11 लाख खर्च होने के बाद भी अधूरा है। छह साल से काम पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि तत्कालीन सचिव व प्रशासक की मिलीभगत से धनराशि खर्च कर दी गई। उक्त सचिव का स्थानांतरण अन्य ब्लाॅक में कर दिया गया।
विज्ञापन

बाद में पुनः सचिव को नगरा भेजा गया। लेकिन कुछ ही दिनों में सचिव ने अपना स्थानांतरण करा लिया।
आरोपी सचिव के जाने के बाद तीन सचिव बारी-बारी ग्राम पंचायत का चार्ज लिया लेकिन किसी ने इस भवन को छुआ तक नहीं। शिकायत होने पर डीपीआरओ ने भवन का मूल्यांकन कराया। जिसमें ढाई लाख रुपये का गोलमाल पाया गया। वर्तमान सचिव लालचंद राम का कहना है कि पंचायत भवन को पूर्ण कराने के लिए खंड विकास अधिकारी से अनुरोध किया गया है। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अधूरे पंचायत भवन को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें