फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहने की सलाह देना युवक पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह देना एक युवक एवं उसके परिजनों को काफी महंगा पड़ा।बाहर से आए युवकों एवं उनके परिजनों ने क्वारंटीन में रहने के सुझाव देने वाले युवक एवं उसके परिजनों से मारपीट कर घायल कर दिए। इससे एक ही परिवार के एक युवती सहित पांच लोग घायल हो गए। हालांकि तहरीर में घायलों ने पुरानी रंजिश के तहत घात लगाकर हमला किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो मनियर निवासी ओम प्रकाश गोंड़ दुकान से सामान खरीद कर सोमवार की देर शाम को आ रहा था कि पुलिया के पास दो युवक बैठे हुए थे। जिस पर ओमप्रकाश ने दोनों युवकों से कहा कि तुम लोग बाहर से आए हो और इधर उधर घूम रहे हो। इस पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए तथा उससे मारपीट करने लगे तब तक उन दोनों युवकों के घर के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और उस युवक सहित उसके घर के लोगों की भी पिटाई कर दी। इससे एक पक्ष के ओम प्रकाश गोंड़ 18, स्वामीनाथ गोंड़ राम आशीष पूनम पुत्री रामाशीष गोंड़, छोटू पुत्र रामाशीष गोंड़ घायल हो गए। घायल स्वामीनाथ ने घटना की सूचना हंड्रेड डायल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबलेंस से सभी घायलों को पीएचसी मनियर पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से इलाज कराकर लौटे घायल स्वामीनाथ के तरफ से मनियर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें