फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर वालों को कमरे में बंद कर 3.50 लाख नकद और आभूषण की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली नई बस्ती में सोमवार रात चोरों ने घर में सो रहे परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर लाखों रुपये के आभूषण और 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रेवती थाना क्षेत्र के मझौवा दीघार नई बस्ती निवासी विवेक मिश्र वर्ष 2019 से सहरसपाली नई बस्ती में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार रात विवेक, पत्नी और पुत्र-पुत्री एक कमरे में सो रहे थे। बाहर कूलर चल रहा था। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद सो रहे परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया । विवेक ने बताया कि चोर अलमारी के लॉकर में रखे 3.50 लाख रुपये व आभूषण चुरा ले गए। बेटी की कॉपी-किताब भी चोर ले गए, जिसे कुछ दूरी पर फेंक दिया।
शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने चोरी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच पड़ताल की है और तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें