सूचना के बाद चांद दियर चौकी के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सक ने कार चालक आशु सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिया घोष, अर्थी घोष, रोशन कुमार, केशव, नेहा रॉय व शौकत अली को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर को रेफर कर दिया।
ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच को भर्ती कर लिया। पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घायल रिया बेटे की मौत से बेखबर थी, होश आने पर बेटे के बारे में पूछती, फिर बेहोश हो जाती थी।
बैरिया थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक व किशोर की मौत हुई है। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया गया है।