फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वैज्ञानिक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, भूटान में हुआ था दर्दनाक हादसा; एक हफ्ते बाद मिली लाश

Sun, 02 Jun 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: वैज्ञानिक के मौत की सूचना पर ही परिजन बिलख पड़े थे। हादसे की जानकारी और सच्चाई पता करने के लिए परिवार के कुछ लोग भूटान भी गए थे। एक सप्ताह तक केंद्र और भूटान सरकार के कर्मी उनकी लाश ढूंढते रहे। 31 मई को शव नदी में मिला था।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ. रवि भूषण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. रवि भूषण की मौत भूटान में एक दुर्घटना में हो गई। रविवार को शव गांव पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार गांव पर ही कर दिया। 

विज्ञापन


मलप हरसेनपुर निवासी डॉ. रवि भूषण राष्ट्रीय शिला यांत्रिकी खनन मंत्रालय में भूगर्भ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे। पांच वर्ष पहले भारत सरकार ने डा. रवि को डैम प्रोजेक्ट पर सहयोग के लिए भूटान भेजा था। भूटान में डॉ. रवि की कार्य अवधि लगभग खत्म होने वाली थी। 

एक सप्ताह पहले डॉ. रवि भूटान में कार से पहाड़ पर कही जा रहे थे। पहाड़ पर चढ़ाई के वक्त भूगर्भ वैज्ञानिक की कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पास में बह रही एक नदी में चली गई। एक सप्ताह तक केंद्र सरकार और भूटान सरकार ने वैज्ञानिक को ढूंढा। 31 मई को वैज्ञानिक का शव नदी में मिला। 
विज्ञापन


रविवार को भूगर्भ वैज्ञानिक का शव पैतृक गांव मलप हरसेनपुर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। डा. रवि की पत्नी रीमा का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा 14 वर्षीय पुत्र आरुष और 6 वर्षीय पुत्री आरुषि को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार गांव पर ही किया गया।

विज्ञापन

कुएं में उतराया मिला युवक का शव

चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच ब्राह्मी बाबा नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रामलीला मैदान स्थित कुएं में रविवार की सुबह युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। युवक की शिनाख्त कंचन डोम (29) वर्ष पुत्र रंगबाज डोम निवासी वार्ड नंबर छह पटेल नगर के रूप में हुई। 

रविवार सुबह कुएं के पास मकान में रहने वालों या उधर से गुजरने वालों को भारी बदबू का एहसास हुआ। जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो शव उतराया हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई। अनुमान लगाया जाता है कि दो-तीन दिन पहले ही कंचन कुएं में गिरा होगा। मृतक कंचन शादीशुदा था और इसके तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें