राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घटना से मात्र तीन सौ मीटर पर पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में दो घंटे से जयादा का समय लग गया। पास के अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तीन दिन बाद भी नहीं खंगाला गया।
आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद तहरीर देने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने पंचायतनामा पर ही प्राथमिकी दर्ज कर गुमराह कर दिया। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की हर एंगल से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।